लेखनी कहानी -23-Mar-2024
शीर्षक - मेरा प्यारा राज्य
मेरा प्यारा राज्य तो हम सभी जहां रहते हैं वही कह सकते हैं। वैसे तो भारत के सभी राज्य अपने महत्वपूर्ण जगह के साथ माने जाते हैं परंतु हमारा राज्य उत्तर प्रदेश अपनी महत्वपूर्ण गंगा नदी और तीर्थ स्थलों की साथ मन आता है और पहले उत्तर प्रदेश का नाम कुछ ऐसे था। जो कि 1902 में फिर इसका नाम बदला और यह 'यूनाइटेड प्रॉविन्सेज ऑफ आगरा एंड अवध' हो गया। 'यूनाइटेड प्रॉविन्सेज ऑफ आगरा एंड अवध' को 'यूनाइटेड प्रॉविन्सेज' या 'यूपी' भी कहा जाता था। 24 जनवरी 1950 को 'यूनाइटेड प्रॉविन्सेज ऑफ आगरा एंड अवध' का नाम बदलकर 'उत्तर प्रदेश' हो गया।
आओ हम अब उत्तर प्रदेश के विषय में और कुछ भी जानकारी लेते हैं जिससे हमारा प्यारा राज्य हम सभी को अपनी और अपने इतिहास की ओर आकर्षित करें। सन 1902 में नार्थ वेस्ट प्रोविन्स का नाम बदल कर यूनाइटेड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध कर दिया गया। साधारण बोलचाल की भाषा में इसे यूपी कहा गया। सन् 1920 में प्रदेश की राजधानी को प्रयागराज से लखनऊ कर दिया गया। आज हम सभी जानते हैं कि परिवर्तन ही देश के विकास को आगे ले आता है। उत्तर प्रदेश में 18 मंडल और 75 जिले हैं। भारत, नेपाल सीमा पर स्थित लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। इसकी प्रशासनिक राजधानी लखीमपुर शहर है। लखीमपुर खीरी जिला लखनऊ मंडल का एक हिस्सा है, कुल क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर (2,970 वर्ग मील) है।
उत्तर प्रदेश में बहुत सी ऐसी विशेषताएं हैं जो बहुत कम प्रदेशों में देखने को मिलती है सबसे बड़ी विशेषता तो भाषाओं की है हमारे उत्तर प्रदेश में कई तरह की भाषाएं बोली जाती है।
वाराणसी संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे 'बनारस' और 'काशी' भी कहते हैं। और काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ महादेव की महत्वपूर्ण लीला है जो की काशी को आध्यात्मिक रूप से भी जोड़ती है। हिंदू पौराणिक कथाओं में उत्तर प्रदेश राज्य का बहुत महत्व है। भगवान राम का जन्म अयोध्या में और भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। शेरशाह और उनके पुत्र इस्लाम शाह ने अपनी राजधानी ग्वालियर से उत्तर प्रदेश पर शासन किया। इस्लाम शाह सूरी की मृत्यु के बाद, उनका प्रधान मंत्री हेमू उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और बंगाल के पश्चिमी हिस्सों का वास्तविक शासक बन गया।
मेरा प्यारा राज्य उत्तर प्रदेश बहुत सी बातों में इतिहास अपने सीने में दवाएं रखता है और उत्तर प्रदेश को मेरा प्यारा राज्य के रूप में देखते हैं। प्रमुख नदी यमुना, जो प्रयाग में गंगा और अदृश्य सरस्वती नदी से मिलती है। अन्य नदियाँ रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक और यमुना की सहायक नदियाँ जैसे चम्बल, बेतवा, सिंध, केन हैं। अधिकांश नदियाँ गंगा से मिलती हैं। गोमती को छोड़कर अन्य नदियाँ बारहमासी, हिमाच्छादित और हिमालय से निकली हैं। हां सच मेरा प्यारा राज उत्तर प्रदेश में हम सभी को गर्व है और हम उत्तर प्रदेश के निवासी है। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। वर्ष 1947 से 1950 तक भारत ब्रिटिश सिद्धांतों का पालन करता रहा, जिसके कारण इस दौरान चक्रवर्ती राजगोपालाचारी गवर्नर जनरल के रूप में कार्यरत रहे। परिणामस्वरूप उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक राज्य के रूप में स्थापित हुआ। मेरा प्यारा राज्य उत्तर प्रदेश है आओ हम सभी उत्तर प्रदेश को घूमते हैं और समझते हैं मेरा प्यारा राज उत्तर प्रदेश।
नीरज अग्रवाल चंदौसी उ.प्र
Gunjan Kamal
09-Apr-2024 10:54 PM
👏🏻👌🏻
Reply
Mohammed urooj khan
01-Apr-2024 01:44 PM
👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Babita patel
24-Mar-2024 07:02 PM
👍👍
Reply
Neeraj Agarwal
01-Apr-2024 04:04 AM
🙏✍️
Reply